फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी के पर्यटन से हजारों युवाओं को दिया जा सकता है रोजगार

विज्ञापन
फोटो- 12- पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व गृह सचिव जगन्नाथ सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। यहां मिनी फिल्म सिटी बनाई जा सकती है और अकेले पर्यटन के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा सकता है। यह बात शनिवार को डाक बंगले में पत्रकारों से पूर्व गृह सचिव सेवानिवृत्त आईएएस जगन्नाथ सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएम के तौर पर धर्मनगरी के पर्यटन विकास पर उन्होंने विशेष फोकस रखा था। खुद 84 कोस में फैले तीर्थस्थल के सैकड़ों स्थलों का निरीक्षण किया। चित्रकूट के लिए विशेष पैकेज मांगा और यूपी, एमपी के तीर्थ क्षेत्र में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से धन लाकर विकास किया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और देवांगना में टेबिल टॉप एयरपोर्ट बनने से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी और जब सैलानी आएंगे तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सैलानियों को सुदूर क्षेत्रों मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, रसिन, भरतकूप आदि क्षेत्रों में स्थित प्रपात, झरने, ऐतिहासिक स्थलों और सौंदर्य से कैसे आत्मसात कराया जाए, इसके लिए स्थानीय स्तर पर वृहद रोडमैप, संसाधन और सुविधाएं प्रत्येक स्थल में विकसित करनी होगी। टैक्सी गाड़ियां और टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां मिनी फिल्म सिटी भी बनाया जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी को लेकर बुंदेली सेना की मांग सही है। नदी में ग्रास कार्प मछलियां डलवाई जानी चाहिए। शनिवार को पूर्व गृह सचिव नांदी के हनुमान जी का दर्शन करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें