फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुद्धविलाश ने जीती 100 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की खंड स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं स्व. लाला भाई इंटर काॅलेज कपना इटौरा में हुईं। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बुद्धविलाश प्रथम और मंगल सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदयभान व अखंड प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण खेलने से बच्चों का स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास होता है।

जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंश केसरवानी प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अंकित सिंह प्रथम, जीवन लाल द्वितीय, वॉलीबाॅल में इटौरा विजेता और चकौंध उप विजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में लंबी कूद में देवमूरत प्रथम, सोनिल कुमार द्वितीय, डिस्कस थ्रो में जगत नारायण प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में शिवानी प्रथम, अंशिका द्वितीय, जूनियर वर्ग लंबीकूद में मोनू प्रथम, मोहित द्वितीय रहे।
विज्ञापन

मंच का संचालन व्यायाम शिक्षक श्रीकेशन ने किया। निर्णायक की भूमिका खेल अनुदेशक श्याम सुंदर यादव, व्यायाम शिक्षक कमलेश यादव, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह, राजकरन, रामभूषण पांडेय, कामता यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें