फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे पर आमने सामने से बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो ग्रामीण घायल हो गये। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतावली के खोह तिराहे के पास गुरुवार शाम को खोह गांव निवासी पप्पू उर्फ लवलेश तिवारी (50) गांव के रामसजीवन के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे। प्रयागराज से कर्वी की तरफ आ रहे दूसरे बाइक सवार कर्वी निवासी मुकेश की बाइक पप्पू की बाइक से टकरा गई। इससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। डाक्टरों ने पप्पू, मुकेश की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय पप्पू की रास्ते मे मौत हो गई।
इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के सोनारन पुरवा निवासी राजकुमारी (75) अपने भतीजे के साथ बाइक से घर जा रही थी। जैसे ही शिवरामपुर स्थित पेट्रेल पम्प के पहुंची तो चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें