फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के राजस्व की ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिल की चोरी

विज्ञापन
नायब तहसीलदार से न्याय दिलाने की गुहार लगाते मृत बच्चों के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सड़क निर्माण के लिए मनमाने तरीके से खोदे गए गड्ढे में गिरने से भाई-बहन की जान चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि काम खत्म होने के बाद ठेकेदार ने गड्ढों को खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यूपी एमपी को जोड़ने वाली हनुमानधारा मार्ग की सड़क पर मप्र की ओर मरम्मत का काम जारी है। डेढ़ साल पहले ही नई सड़क व ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ है। नयागांव निवासी संजय कुमार, अवधेश, मुन्ना, लालमन आदि का कहना है कि ठेकेदार ने स्थानीय स्तर पर ही पहाड़ से मौरंग व सड़क किनारे के स्थानों से मनमाने तरीके से मिट्टी की खुदाई कर सड़क का निर्माण कराया गया है। इसमें लाखों रुपये के राजस्व की चोरी ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर की है। इसकी निष्पक्ष जांच हो तो ठेकेदार समेत अधिकारी भी फंसेंगे। इस घटना के बाद मृतक बच्चों दीपक व निराशा की मां उर्मिला देवी व पिता शिवमोहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र दो पुत्रियों में मृतक ही छोटे थे। बुधवार की सुबह जब दोनों भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो सभी की आंखें नम हो गईं।

जानकीकुंड अस्पताल में बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें