फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पास पलटी बुलेरो, महिला की मौत, छह गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। बीमार की दवा लेकर लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के बरिया गांव निवासी देवकन्या पत्नी रामस्वरूप बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को वह परिजनों के साथ लालत रोड स्थित एक दवाखाने में इलाज कराने आई थीं। सोमवार की देर शाम को इलाज कराने के बाद गांव लौटते समय जैसे ही बोलेरो हन्ना विनैका गांव के पास पहुंची तो मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ा और बुलेरो अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। आसपास के लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगाें को बाहर निकालना शुरू किया। पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया। इसी दौरान महिला देवकन्या की मौत हो गई। घायलों में गुरुप्रसाद द्विवेदी, संतोष कुमारी, शिवांश द्विवेदी, प्रियांशू द्विवेदी, रूद्र द्विवेदी व सुरेश का इलाज प्रयागराज में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें