फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो झूरी नदी में गिरी, कानपुर के दो यात्रियों की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 10 जानकी कुंड अस्पताल में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के नयागांव (चित्रकूट) क्षेत्र में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैहर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में कानपुर के नौबस्ता और यशोदा नगर निवासी दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के नौबस्ता निवासी सुनील गुप्ता (50), गोपाल तिवारी (42), दीपक तिवारी (35), यशोदा नगर निवासी हिमांशु सिंह सेंगर (30), हमीरपुर के टेढ़ा निवासी राजकुमार गुप्ता (37) और गंगापुर कॉलोनी निवासी राहुल पांडे (35) बोलेरो से मैहर में मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे अनुसूइया मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सीधे झूरी नदी में गिर गई।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे तीर्थयात्रियों ने नदी में उतरकर सभी को बाहर निकाला। डायल-112 और नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनील गुप्ता और हिमांशु सिंह सेंगर को मृत घोषित कर दिया। नयागांव थाना प्रभारी नीलेश तिवारी ने बताया कि चार घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

फोटो 11 सीकेटीपी 10 जानकी कुंड अस्पताल में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें