फोटो 19 सीकेटीपी 01 चंद्रेश इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में बोलते वक्ता। संवाद
बरगढ़। चंद्रेश इंटर कॉलेज में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और सफाई पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को जल स्रोतों की सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
मऊ के उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने कहा कि बरगढ़ पाठा क्षेत्र की जीवनधारा मोहना नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू हो चुकी है। वन विभाग बरगढ़ के दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह ने इस पहल में सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि वन क्षेत्र में पड़ने वाले प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई अभियान में विभाग हर संभव मदद करेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में पूर्व की भांति स्वयंसेवियों के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी की अध्यक्षता श्याम नारायण शुक्ला ने तथा संचालन मनीष सिंह ने किया।