राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ब्याहना पुरवा में शनिवार की शाम को घर के पास भैंस बांधने को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष से कुल्हाड़ी लाठी व डंडे से हमले किये गए जिसमें दो महिला समेत दस लोग लहूलुहान हुए।
ब्याहना पुरवा में रज्जब अली और शब्बीर अपने घर के पास भैंस बांधने को लेकर विवाद करने लगे। दोनों के बीच गाली गलौज के बाद अन्य परिजन भी बाहर आ गए और सभी एक दूसरे से भिड़ गये। मारपीट में दोनों पक्ष से दस लोग घायल हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा मय फोर्स पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान ही कुछ पुलिसकर्मी पहुंच गये थे लेकिन किसी ने विवाद को रोकने का प्रयास नहंीं किया। थानाप्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है।