फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली की तैयारियों का कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन
चित्रकूट के डाकबंगले में अधिकारियों को निर्देश देते जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 नवंबर को महोबा में रैली को लेकर चित्रकूट जिले में भी तैयारी की जा रही है। भाजपा के नेताओं की मानें तो बुंदेलखंड में होने वाली जनसभा को लेकर प्रत्येक जनपद के प्रत्येक गांव से 10 -10 लोगों को ले जाने की रणनीति बनाई गई है। इन तैयारियों को जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह मंगलवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने विपक्षियों पर जिन्ना वाले बयान पर व्यंग्य कसा।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर तीखे व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से अभी तक जिनकी आत्मा में जिन्ना बसते हैं। देश की जनता पीएम मोदी के साथ और प्रदेश की जनता सीएम योगी के साथ है और 2022 में फिर से प्रदेश की जनता 350 सीटों से ज्यादा जिताकर सीएम योगी को मुख्यमंत्री बनाने वाले हैं।
बांध पेयजल योजनाओं की प्रगति देखी
चित्रकूट। जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कार्यदाई संस्थाओं से चांदी बांगर, सिलौटा मुस्तकिल, भरथौल, गुंता बांध पेयजल परियोजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर संबंधित ग्रामों को माह दिसंबर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामों में पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य, ग्रामों में दिए जाने वाले पेयजल, विद्युत कनेक्शन आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। ताकि पेयजल योजनाओं के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की पेयजल आपूर्ति कराई जा सके। यूपी और एमपी सरकार से तो जब केन और बेतवा जुड़ेगा तो पूरा बुंदेलखंड सिंचित हो जाएगा। नौ बड़ी परियोजनाओं को अब तक हम पूरा कर चुके हैं चार बड़ी परियोजनाओं को लोकार्पण पीएम मोदी 19 नवंबर को करने वाले हैं और छह अन्य बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण सीएम योगी करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें