फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने साधू संतों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भाजपाइयों ने रविवार को मंदिरों में जाकर साधु संतों का सम्मान किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को 886 बूथों में सुनाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे कार्यकर्ताओं के साथ संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास महाराज के पास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि शिष्य के दिल में हमेशा गुरु के लिए सर्वोच्च स्थान होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साधु संतों के साथ बड़ों का सम्मान कर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने धारकुंडी आश्रम जाकर साधु संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गुरु की विशेष महिमा बताई गई है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। सांसद ने कहा कि गुरुजनों के प्रति आदर भाव भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, रामरतन प्रजापति, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह ,आलोक पांडेय, पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल वाल्मीकि, दिनेश तिवारी, रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, जगदीश गौतम, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें