फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान खत्म कर तानाशाही शासन चला रही भाजपा

विज्ञापन
सपा की यात्रा के दौरान चित्रकूट पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का फूल माला पहनाकर सपाइयों - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। नौजवान पटेल यात्रा लेकर चित्रकूट पहुुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर तानाशाही वाला शासन चलाने का आरोप लगाया। कहाकि भाजपा सिर्फ भगवान राम के चित्र का प्रयोग करती है चरित्र उन जैसा नहीं है। भाजपा व कांग्रेस छोटी-बड़ी बहन की तरह हैं। सपाइयों को मिलकर अब भाजपा को भगाने का काम करना है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की सीमा मुरका गांव के पास सपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। रैपुरा के बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज परिसर में जनसभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भाजपा पर मुखर रहे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस्तीफा देना चाहिए। दिवंगत किसान व अन्य को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम जनता अपने मन की आवाज सुनकर भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह, अखिलेश कटियार, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा पटेल, पार्षद देवेंद्र सिंह, चंद्रबली पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, संदीप पटेल, आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, अनिल प्रधान, डा. निर्भय सिंह पटेल, सत्यनारायण सिंह, भइयालाल यादव, साहबलाल द्विवेदी, सिद्धार्थ पांडेय, नरेंद्र यादव, फराज खान, गुलाब खान, मनोज यादव, सूरज पटेल, उदय प्रकाश, राजेंद्र मौर्य व आशुतोष अग्रहरि, गया प्रसाद सविता, गौरीशंकर मिश्र, रामकिशोर, पंकज गौतम, राजाबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें