फोटो- 10- भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सांसद व अन्य । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा पदाधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन संगठन की मजबूती और लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सन 2014 के बाद से भाजपा में युगांतकारी परिवर्तन की शुरुआत हुई है। इसे बनाए रखना है।
रविवार को शहर के बेड़ी पुलिया के पास स्थित वृंदावन गार्डेन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण संगठन कार्य का महत्वपूर्ण अंग है।
तीसरे सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि विभिन्न संगठन विविध क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जिससे मजबूती आएगी। चौथे सत्र में बालमुकुन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय हित की राजनीति की है।
पांचवे सत्र में दिनेश तिवारी ने कहा कि पंच निष्ठा आधारित राजनीतिक मूल्यों पर राजनीति करती है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग से लाभान्वित होगा।
संयोजक राजेश जायसवाल, सह संयोजक मोहनदास मिश्र व श्याम नारायण शुक्ल ने तीन दिन की व्यवस्थित कार्य योजना तैयार की। प्रशिक्षण वर्ग में सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
फोटो- 11- भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में संबोधन करते बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष म?- फोटो : CHITRAKOOT