फोटो-6 -बैठक में संबोधन करते सपा पिछड़ावर्ग के प्रदेश सचिव हरीश चौरसिया। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरीश चौरसिया समाजवादी चौरसिया सहभागिता जन जागरण संवाद यात्रा के चित्रकूट जिले में पहुंचे। कहाकि भाजपा सरकार को लोकतंत्र और संविधान में बिल्कुल भी भरोसा नहीं रह गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, मजदूर, जवान, दलित और पिछड़ा विरोधी है।
सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनपद की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल डा. रमेश चौरसिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा है।
लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पूरी तरह फेल है। कार्यक्रम में रमेश चंद कुशवाहा सीताराम कश्यप, जिला महासचिव फराज खान, सूर्या चौरसिया, विक्त्रस्मनाथ चौरसिया, मैकूलाल चौरसिया, गुलाब खान, सुभाष पटेल, नरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र यादव, निजाम सिद्दीकी, राजकिशोर कुरील, अजय पाल, अरशद खान, मेवालाल विश्वकर्मा, दीपक चौरसिया, अनिरुद्ध चौरसिया, मोहम्मद लतीफ, राधेश्याम निषाद, भैरव पटेल, अभिषेक पटेल, संतोष मौर्य, वीर सिंह मौर्य आदि मौजूद रहे।