फोटो- 9-मुख्यालय में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने डाकबंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के बाद कहा कि सभी का निराकरण किया जाएगा। फिर भी यदि कोई समस्या आती है तो कोर कमेटी में बैठकर निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं सहित आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने व विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को वह जिले में आएंगे। सभी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होकर कार्य करते है। अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करें। इस मौके पर पर ग्रामीण, व्यापारी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह ऐंचवारा में पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री तीरथ तिवारी के अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं के आवास गए और उनका हालचाल पूछा।
मंत्री से मिले अधिकारी
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से मिलने जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल डाक बंगले पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी की खासकर किसानों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए कैबिनेेट मंत्री ने जोर दिया।