फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध से 1.50 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
ोटो-1- घटना की जानकारी देता सुखराम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। गढ़वा गांव से मऊ के एक बैंक शाखा में रुपये जमा करने जा रहे वृद्ध से बाइक सवार बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये लूट लिए। वृद्ध ने थाना मऊ में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गढ़वा गांव के राहुनी का पुरवा निवासी सुखराम मऊ कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में एक लाख 50 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। गांव से महज 200 मीटर दूर ही उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया।
वृद्ध के डरते ही बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वृद्ध ने बताया कि जाते समय बदमाश यह कहते गए हैं कि यदि थाने गए तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर हल्का दरोगा को भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें