चित्रकूट/पहाड़ी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव राजापुर-चित्रकूट मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
रविवार को पहाड़ी बुजुर्ग गांव के हरिओम (19) पुत्र कल्लू बाइक से घर जा रहा था। तभी राजापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइकमें टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने हंगामा करते हुए राजापुर-चित्रकूट मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे से मृतक पांच भाई, एक बहन, मां तेरसिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनसेट
पहाड़ी। थाना अंतर्गत ममसी गांव से टेंपो सवारी लेकर आते समय कुचारम गांव के समीप ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में में टेंपो पलट गई। ममसी गांव के बाबूला, उतरवा गांव की सावित्री देवी, कर्वी निवासी बेला घायल हो गए है। अस्पताल में बाबूलाल की मौत हो गई। मृतक बाबूलाल के एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी आशा देवी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है। उधर शनिवार की रात को भरतकूप थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के मुन्ना पुत्र चुक्कीलाल की मौत होने पर रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।