बरगढ़(चित्रकूट)। बाइक से घर वापस आते समय ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के देहरुच माफ ी की रोमा सिंह (23) पत्नी सूरज सिंह रिश्तेदारी में डभौरा गांव से मायके मऊ थाना क्षेत्र के रतौरा गांव चाचा दिनेश (40) पुत्र शिवशंकर के साथ बाइक से जा रही थी। बरगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा कालोनी के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। थानाध्यक्ष रविप्रकाश ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। (संवाद)