फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा बैंकों में दस हजार क्विंटल से ज्यादा का भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की अन्ना मवेशी समस्या से परेशान प्रशासन ने इस बार गोशालाओं के लिए भूसा बैंक के माध्यम से भूसा संकलन का काम शुरू किया है। पशु विभाग के डाक्टर व कर्मचारी भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गोशालाओं के संचालक लगातार भूसा बैंक में भूसे का संकलन करा रहे हैं। जिले के 33 भूसा बैंकों में 10 हजार 537 क्विंटल भूसे का संकलन हो चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गोशालों में रखे गए अन्ना मवेशियों के लिए पर्याप्त भूसे का इंतजाम किया है। इसके लिए बड़े काश्तकारों ने काफी मात्रा में अन्ना मवेशियों के लिए भूसा दान किया है। इसके अलावा ज्यादातर मात्रा में भूसा सरकारी पैसे से खरीदा गया है। जनपद में मौजूदा समय पर 294 गोआश्रय स्थल संचालित है। जिनमें 289 ग्रामीण क्षेत्र व पांच शहरी क्षेत्र में है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केपी यादव ने बताया कि इन गोआश्रय स्थलों में 33 हजार 288 गोवंश रखे गए है। मुख्यमंत्री की सहभागिता योजना के तहत 2130 गोवंश पशुपालकों को दिए जा चुके है। जनपद में 33 भूसा बैंक की स्थापना 10537 क्विंटल भूसे का भंडारण जिला प्रशासन ने किया है। जिसमें 9425 क्विंटल भूसा सरकारी भरण पोषण धनराशि से खरीदा गया है जबकि एक हजार 112 क्विंटल दान में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें