राजापुर (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत क्षेत्र राजापुर-कमासिन मार्ग पर स्कार्पियो व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिससे स्कार्पियो में सवार पहाड़ी के गैस एजेंसी मालिक समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गये। सभी को सीएचसी राजापुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी मालिक शारदा प्रसाद के परिवार के लोग एक कार्यक्रम में सुरसेन गांव स्कार्पियो से आए थे। शनिवार की देर रात पहाड़ी लौटते समय सरधुवा गांव के पास स्कार्पियों व ट्रक में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल संतोषी देवी (45) पत्नी शारदा, शारदा प्रसाद (47) पुत्र मंगली प्रसाद, कृपा शंकर (13) पुत्र शारदा, राजेश (45)पुत्र भोदू चालक निवासी पहाड़ी, अखिलेश (18) पुत्र रामनरेश निवासी सिकरीसानी घायल हो गये।