फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे संपर्क मार्ग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नीबी-लपांव संपर्क मार्ग निर्माण अधूरा होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने मऊ तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि नीबी-लपाव संपर्क मार्ग निर्माण वर्ष 2006 में शुरू कराया गया था। सड़क का निर्माण पूरा किए बिना काम बंद कर दिया गया। तीन किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

इससे नीबी, खंडेहा, झकरहट, औझर, लवेद व अर्जुनपुर अहिरपुरवा, कालूराम का पुरवा आदि गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। डभौरा रेलवे स्टेशन जाने में भी दिक्कत हो रही है। लपांव गांव तक पक्का संपर्क मार्ग भी नहीं बना है। ज्ञापन भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष नरेश तिवारी, तीरथ प्रसाद, लवलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें