एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर/मऊ। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत तहसील परिसर मऊ और राजापुर में हुई। मऊ में अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल और राजापुर में नीलकंठ द्विवेदी ने की। जिलाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि अगस्त हाई बाढ़ से कई गांवों की फसलें बर्बाद हुई। शासन द्वारा सर्वे कराने के बावजूद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। बियावल, ताडी व मंडौर और तिरहार के कई गांवों में राहत राशि किसानों को नहीं दी गई है।
सोमवार को भाकियू ने पंचायत के बाद दोनों तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। मानिकपुर तहसील अध्यक्ष तीरथप्रसाद सिंह ने बताया कि ग्राम सभा कोटा कंदैला में अभी गोशाला नहीं बनी। इससे फसल बर्बाद हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसान तहसील मानिकपुर का घेराव करने को बाध्य होंगे। राजापुर तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने बताया कि अन्ना मवेशियों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं है। बछरन, गनीवा, प्रसिद्धपुर, नोनार ,जमहिल व तौरा आदि गांवों के लोग अन्ना मवेशियों से त्रस्त हैं। देवेंद्र सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी , उदयनारायण सिंह, रामलखन सिंह, विजय सिंह, रमेश पाठक, शत्रुघ्न सिंह, वीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, अखिलेश मिश्रा, छोटे पीढ़िया, रामप्यारे पाल, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार, नरेश तिवारी भी शामिल रहे।