कस्बे की एक होनहार ने नाम रोशन किया है। अमृता सिंह
पुत्री जगजीवन उर्फ लल्लू सिंह निवासी सुभाषनगर ने यूपीपीसीएस में महिला
रैंक में तीसरा और सामान्य में 13वां स्थान हासिल किया है।
इनको
एसडीएम पद पर चयनित किया गया है। अमृता ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती
हैं। इसकी तैयारी कर रही हैं। अमृता का 2012 में पीसीएस में चयन हुआ था।
वर्तमान में जालौन जिले में बीडीओ पद पर कार्यरत हैं।
अमृता ने संत
रीटा जूनियर हाईस्कूल, आदर्श इंटर कालेज, इलाहाबाद विवि में आदि में पढ़ाई
की। बीएड में गोल्ड मेडलिस्ट अमृता को सभासद नीलकमल शुक्ला, अमृत कुमार
पांडे, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, रमेश चंद्र शुक्ला, संजीव कुमार, रामकुमार
पाल, पुरुषोत्तम दास और प्रेमसिंह ने बधाई दी है।