फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में गुरुवार को बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हुई। पहले दिन बैंक कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला। हड़ताल से लगभग दस करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल का असर ग्राहकों पर भी पड़ा। सुबह से कई बैंकों के सामने सुदूर गांव से आए ग्राहकों को खड़े देखा गया जो बार-बार बैंक के गेट की ओर निहार रहे थे। कसहाई के स्वरूपपाल ने बताया कि उसे घरेलू काम के लिए दस हजार रुपये की जरूरत है लेकिन बैंक की हड़ताल से वह परेशान हैं। चकौंध के रामलाल ने बताया कि खेत के लिए खाद बीज खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकालने आए थे लेकिन काम नहीं बना।
प्रदर्शन में केशव प्रसाद रजक, अनुराग करवरिया, नीरज कुमार, देवेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, अर्पित वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, शीतला प्रसाद, मुकेश कुमार, रोशन लाल, आशीष श्रीवास्तव, नवीन प्रताप सिंह, अमरदीप, रावेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें