चित्रकूट । भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा कर्वी में लोन मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक नगर शीतला प्रसाद पांडेय ने किया।
जिले में सभी ब्रांचाें को मिलाकर सात करोड़ के लोन स्वीकृत पत्र खाता धारकों को बांटे गये। मेले में मऊ, मानिकपुर, राजापुर, कर्वी से 23 लोगों को लोन मेला में ऋण स्वीकृत पत्रों का वितरण किया गया।
मंगलवार को जिला मुख्यालय की एसबीआई शाखा परिसर में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा और कानपुर क्षेत्रीय आफिस से लोन प्रबंधक सरोज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।