फोटो 11 सीकेटीपी 12 स्टेडियम मैदान में प्रदर्शन करती टीमें। स्रोत: कोच
चित्रकूट। अयोध्या की टीम फाइनल में वाराणसी को 15-13 से हराकर प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियन बन गई है। यह प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय के सहयोग से हुई।
स्पोटर्स स्टेडियम में रविवार को अयोध्या और वाराणसी के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया। अयोध्या ने वाराणसी को 15-13 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि अपर जिला जज रेनू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनव द्विवेदी और जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी रजनीश मिश्रा रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी अरविंद सोनकर, प्रेम प्रकाश सिंह, कौशल कुमार दीक्षित, अंगद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, हितेंद्र सिंह, अख्तर हुसैन, श्याम सुंदर यादव और श्रीकेश आदि मौजूद रहे।