फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया इसी बीच उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी गाली देता हुआ भाग निकला। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि सोमवार को वह खेत में पत्नी के साथ पलेवा करने चला गया था। दोपहर को गांव का ही एक युवक पुत्री को घर में अकेला देखकर घर में घुस गया। किशोरी को पकड़कर अश्लीलता की और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध कर चिल्लाने पर आसपास के कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। बताया कि घर आने पर किशोरी ने आरोपी को नाम पता बताया और बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर कोतवाल राजीव कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें