फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज व उसकी मां पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो- 11- जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज व मौजूद तीमारदार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के फल वितरण के दौरान जनरल वार्ड के बेड पर मृत पड़ी महिला को छिपाने के लिए चादर ढंकने के मामले में स्टाफ व डॉक्टर ने नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है। खुद को बेकसूर बताकर मरीज व उसकी मां पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस मामले की रिपोर्ट चार मई को सीएमएस से मांगी है। इस मामले में बुधवार को सीएमएस रिपोर्ट भेजेंगे। इसी मामले में स्टाफ का अप्रैल माह का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय ने बताया कि चरदहा निवासी मैकी देवी पत्नी चंद्रभवन के वार्ड में भर्ती के दौरान डॉक्टर ने चेकअप किया था। मरीज को ऑक्सीजन लगाने और एक्सरे के लिए लिखा था। इसी आधार पर मरीज के पास ऑक्सीजन लगाने पहुंचे तो महिला ने खुद ऑक्सीजन नली लगाने से मना कर दिया और कहा कि मां के आने के बाद ही एक्सरे कराने जाएगी। इसके बाद जब मां आई तो फिर एक्सरे कराने के पहले खाना खाने की बात कही। सीएमएस डॉ. राजेश खरे ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डिप्टी सीएम को निर्धारित समय में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें