फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पर हो रहा अत्याचार : सरदार सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश में दलितों-पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को सरदार सेना के कार्यकर्ता कर्वी तहसील पहुंचे। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग संबंधी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


जिला संयोजक मीरा भारती ने बताया कि ललितपुर में इंदल पटेल को दबंगों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस प्रदेश सरकार के एक मंत्री के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। चित्रकूट के रामपुर निवासी धर्मेन्द्र भास्कर को भी दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी और पूर्व प्रधान नत्थू कुशवाहा के साथ मारपीट की।
इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी सामंतवादी विचारधारा के लोग बहुजन समाज पर अत्याचार कर रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और आर्थिक मदद तथा सरकारी खर्चे पर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें