फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के स्वास्थ्य और खानपान की देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
फोटो-10- जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज, डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जज राधेश्याम यादव, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। महिला बैरक में जाकर समस्याएं पूछीं। खानपान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज ने कारागार के अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क, दवा वितरण कक्ष को भी देखा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष कंकोरिया से दवाओं आदि के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराते रहें। पाकशाला में मेन्यु के अनुसार भोजन बनता मिला। उन्होंने जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर से कहा कि गुणवत्ता युक्त भोजन कैदियों को दिया जाए। किसी भी कैदी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने योगाभ्यास कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर सीजेएम संजय कुमार, पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा, जेलर संतोष कुमार, उप कारापाल आलोक कुमार, पीयूष पांडेय व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें