फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समापन पर सपाई बोले फिर से अखिलेश

Wed, 11 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अंतिम दिन सपा ने साइकिल रैली निकाली
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों पर जिले में निकाली जा रही समाजवादी विकास साइकिल यात्रा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान सपा कार्यालय के पास सभा का आयोजन किया गया। जिसमेें सरकार की उपलब्धियों का बखान कर सूखे और पानी की समस्या के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन


 समापन समारोह में बोलते हुए जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि गांवों में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साइकिल यात्रा निकालकर जन- जन को बताया गया। प्रदेश की समाजवादी सरकार ने बुंदेलखंड और खास कर चित्रकूट जिले के सभी वर्गों, महिलाओें, अल्पसंख्यकों, मजदूरों और किसानों के साथ संवेदना दिखाई है।

पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों से विरोधी दलों के हौसले पस्त है। महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के बल पर समाजवादी पार्टी पुन: प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गांव की जनता ने पुन: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प जताया है। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि साइकिल यात्रा से सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से लोगों का सपा के प्रति रूझान बढ़ा है।

कहा कि सरकार ने जिस तरह सूखे के हालातों में आम-जन की मदद की है। ऐसी मदद पूर्व में किसी भी सरकार ने नहीं की। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार के कार्यों से जनता बहुत प्रभावित हुई है। 

सपा सरकार को किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों की हितेशी पार्टी बताया। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व जिला महासचिव नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह सपाईयों ने दस दिन तक साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और जनसमस्याओं को सुना जिससे विरोधी पार्टियां खासकर भाजपा बोखला गई है।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष भोलानाथ खंगार, मो. गुलाब खंा, माया देवी जायसवाल, गुलाब गुप्ता, डीडीसी पंकज यादव, अफजल अली, जागेश्वर यादव, विद्या सागर यादव, देशराज यादव, मंगल, पवन पटेल, रमेश यादव, रज्जन अली, फूलचंद्र यादव, गया प्रसाद यादव, फराज खंा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें