फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Sun, 08 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बस में 44 यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादा ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पातका से लाहड़ू की तरफ बढ़ते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस के आसपास लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास अनियंत्रित पिकप साइकिल को टक्कर मारकर पलट गई। जिसमें साइकिल सवार छात्र की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पिकप सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


भारतपुर निवासी कक्षा छह का छात्र महेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र नंदराम रविवार को नौदापुरवा में दादी के घर से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो सीतापुर की ओर जा रही अनियंत्रित पिकप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में एक बाइक चालक बचा। टक्कर लगते ही साइकिल सवार छात्र दूर जा गिरा और पिकप भी पलट गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे और महेंद्र को जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर पिकप चालक गोरेलाल (35) पुत्र गुलाब पटेल, राम गोपाल (40) पुत्र जगन्नाथ पटेल और देशराज पटेल (32) पुत्र श्रीचंद्र निवासी घुरेटनपुर घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में इलाज कराकर परिजन उन्हें घर ले गए। घटना की जानकारी होते मृतक छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और मां आशादेवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें