फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डाक विभाग में शाखा डाकपाल की भर्ती में फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग राजनीति दलों ने की है। कहा कि फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी करने वालों के साथ ही भर्ती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल में बांदा में भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2023 में शाखा डाकपाल की भर्ती निकली थी। इसमें मैरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का नियुक्ति दी गई थी। नौकरी पाने वाले को मंडल के चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर के उप डाकघर में तैनात किया गया था। डाक विभाग को भर्ती मेें गड़बड़ी की शिकायत हुई जांच में कई की मार्कशीट फर्जी पाई गई। इसमें चित्रकूट की मऊ तहसील के हन्ना विनैका डाकपाल शैलेंद्र यादव, राजापुर कुईकरौंदी के डाकपाल अंकित दुबे व खटवारा के बीपीएम उमेश कुमार शामिल हैं। इनको सेवा समाप्त का नोटिस दिया है।
सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने कहा कि इस खेल में कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। माकपा के जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्रा का कहना कि डाक विभाग के अन्य क्रियाक्लापों की उच्चस्तीय जांच कराई जाए। तीन साल पहले कर्वी डाक विभाग के एक प्राइवेट एजेंट ने डाक विभाग की पास बुक में फर्जी मुहर लगाकर डाक विभाग के उपभोक्ताओं कई लाख का चूना लगाया था। इस मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें