फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में फंदे से लटका मिला ई रिक्शा चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घर में ई-रिक्शा चालक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही बिरादरी के कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के ब्यूर रसिन गांव के जगतराम ने बताया कि चचेरा भाई धर्मेंद्र कोटार्य (22) ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार की शाम मां रामप्यारी छोटे बेटे बृजेश का इलाज कराने अस्पताल गई थी। घर में धर्मेद्र अकेला था। शाम को लौटी तो कमरे में धर्मेंद्र का शव फंदे से लटका देख शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मां ने बताया कि धर्मेंद्र के पैर जमीन से छू रहे थे और मुड़े थे। पैर और नाजुक अंगों से खून रिस रहा था। कई जगह चोट के निशान थे। उसने आशंका जताई कि हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों बता रहे थे कि धर्मेंद्र का छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन अभी हत्या जैसी बात सामने नहीं आई है। चोट के निशान के बारे में कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सभी स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। चचेरे भाई जगतराम ने बताया कि छह माह पूर्व धर्मेंद्र के बड़े भाई से गांव के बिरादरी के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उनसे दुश्मनी है। इस घटना में उन लोगों पर शक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें