चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी क्षेत्र में रात्रि कालीन सफाई शुरू की गई है। 10 सर्फाईकर्मी व एक सुपरवाइजर की देखरेख में कार्य हो रहा है। साथ ही गलियों में कूड़ा न डालने की भी अपील की जा रही है। नगर पालिका चित्रकूट धाम के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेश पर शहर की सफाई कराई जा रही है।
दिन में शहर की सफाई करने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए इस समय दिन में शहर में सफाई की जा रही है। नगर पालिका ने कंट्रोल रूम भी बनाया है, मोबाइल नंबर 6386662192 पर सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।