फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मेले में लगी दुकानों से लें सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि दिवाली मेले में खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर नजर रखी जाए। ताकि श्रद्धालुओं को नकली व मिलावटी सामग्री न बेची जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाए। अधिक से अधिक नमूने लें। मेला क्षेत्र में जो बाहर के दुकानदार आते हैं, उसके लिए भी सतर्कता बरतनी होगी।
बैठक में उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, एकरूपता व जन सामान्य की सहभागिता के लिए कार्यशाला, संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार प्रसार पर विचार किया जाए। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने व नकली वस्तुओं, दवाइयों का उत्पादन, बिक्री रोकने के लिए अल्पकालीन व दीर्घकालीन रणनीति तैयार कर लागू की जाए। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, फूड इंस्पेक्टर राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी, व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें