मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के चमरौंहा गांव में एक संगीन कांड में फंसे बाबा भीमानंद द्वारा परिवार के मंदिर में दसमुखी देवी जी की मूर्ति स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ सुबोध गौतम के साथ थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया रविवार को चमरौहा गांव में मंदिर के पास पहुंचे। कई दिनों से चल रहे विवाद का पटापेक्ष किया गया। बाबा के पिता बच्चा लाल व उसके भाई रामलाल का मंदिर के पास पंाच मीटर भूमि का विवाद था।
इसलिए मूर्ति स्थापना के लिए आपत्ति की गई थी। इस भूमि को रामलाल को देने की सहमति के बाद अब दोनों पक्षों में विवाद नहीं है। एसडीएम ने बताया कि मंदिर में पूजन कार्यक्रम चल रहा था मूर्ति स्थापना के लिए किसी ने आपत्ति नहीं की है। जिस बाबा के स्कैंडल की बात की जा रही है उसका सारा रिकार्ड सीओ व थाना प्रभारी ने खंगाला है। ग्रामीणों की मानें तो कल पूजन के बाद मूर्ति स्थापना हो सकती है।