फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रामसैया तीर्थ स्थान के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप के घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पथरौड़ी गांव निवासी अवधेश कुमार (32) पाइप फि टिंग का मिस्त्री था। रविवार की शाम अपने दोस्त भरतकूप निवासी रामजस (30) के साथ बाइक से छपरामाफी गांव जा रहा था। रामसैया तीर्थ स्थान के पास पहुंचते ही बाइक सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अवधेश कुमार की कुछ ही देर में मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी मंजू देवी व मां बेसिनिया का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, अवधेश कुमार के भाई नरेश ने हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें