चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ के पास सोमवार सुबह घर से शौच के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पंोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव की शकुंतला उर्फ शकुनबाई (50) सोमवार को तड़के घर से शौच के लिए गई थी। घर के पास से निकली रेल लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।