चित्रकूट। चक्की से आटा लेकर आ रहे साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तो भाग निकला लेकिन साइकिल सवार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौरी के माजरा कूड़ीहार निवासी बब्बू ने बताया कि उसका पुत्र शारदा राजपूत (31) बुधवार की शाम को साइकिल से चक्की से आटा लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने उसे को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल समेत वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
उधर बाइक सवार मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस को हुई तो बृहस्पतिवार को उसका पंचनामा कराया गया। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक चार भाई एक बहन में बड़ा था। मृतक की मां सतनीया का रो-रो कर बुरा हाल है।