फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दुकानदार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन खड़े परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा के पास गुरुवार की रात ट्रक ने बाइक सवार दुकानदार को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली निवासी उमा देवी ने बताया कि पति रामबाबू श्रीवास (39) चित्रकूट के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर चाय-समोसा की दुकान खोले थे। गुरुवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर निमंत्रण में जा रहे थे।
हाईवे पर खुटहा के पास स्थित भाई-भाई ढाबा के सामने करीब 11 बजे पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। ट्रक उनके ऊपर से ही निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। एक बेटा आयुष, दो बेटियां नेहा और महिमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक भाग रहा था। इसको पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें