फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट) सड़क पार करने के लिए खड़े मजदूर को गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय मौत हो गई। उधर ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि छोटा भाई राजेश वर्मा (35) शुक्रवार की रात बरामदे में सो रहा था। रात में लघुशंका के लिए सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा था तभी कौशांबी की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
जानकारी होते ही परिजन राजापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में राजेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर थाना पुलिस टीम ने शनिवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें