फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रयागराज और जबलपुर के बीच चलाई जाए वंदेभारत ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिकपुर। मानिकपुर जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें रामेश्वरम-अयोध्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव का प्रस्ताव प्रमुखता के साथ रखा गया। इसके अलावा प्रयागराज-जबलपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन और इंटरसिटी चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने जंक्शन रेलवे बाई पास से गुजरने वाली ट्रेनों का बांसा पहाड़ स्टेशन पर ठहराव का भी मुद्दा उठाया। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और बुजुर्गों को प्लेटफार्म-एक से प्लेटफार्म-दो पर जाने में होने वाली असुविधा को देखते हुए एस्केलेटर लगाने की मांग की गई।
स्टेशन प्रबंधक शरद चंद मालवीय ने बताया कि जंक्शन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में किया गया हैं। सलाहकार समिति सदस्यों ने 21 सूत्री प्रस्ताव पास कर स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से रेलवे महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज को भेजा है।
विज्ञापन

इसमें रामेश्वरम-अयोध्या, पुणे-पटना, गोदान समेत कई ट्रेनो का जंक्शन पर ठहराव की मांग रखी गई। इसके अलावा बांसा पहाड़ बाईपास स्टेशन पर महाकौशल एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस, बेतवा एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों का ठहराव करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य लोकतंत्र सेनानी संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रहरि, प्रधानाचार्य आदर्श इंटर काॅलेज राकेश सिंह चंदेल, सीबीपीएस प्रशांत कुमार, सीसीआई मानिकपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें