फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निकाह का झांसा देकर किशोरी को बुलाया, दोस्तों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। छतरपुर जिले की किशोरी सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला पहुंची। आरोप लगाया कि यहां के युवक ने निकाह का भरोसा देकर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में पुलिस की वर्दी वाले एक युवक समेत तीन युवकों के साथ प्रेमी ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह वह बचकर भागी। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छतरपुर जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि छतरपुर में रहने वाले चित्रकूट के एक युवक से उसकी पुत्री का प्रेम संबंध हो गया था। सीतापुर निवासी हबीब ने उसे बंगाल ले जाकर निकाह करने व धर्म परिवर्तन कराने के लिए फोन कर बुलाया। शादी करने के लिए उसकी पुत्री यहां आ गई। पुत्री ने बताया कि एक वर्दी धारी के कमरे में उसे हबीब ने रुकवाया।
इसी कमरे में उसके साथ हबीब के तीन दोस्तों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह वहां से बचकर भागी। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हबीब समेत चार के खिलाफ छेडख़ानी व धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें