चित्रकूट- प्रयागराज की ओर आने जाने वालों वाहनों की भीड़ से हाईवे पर कई बार बनी जाम की स्थिति।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को दो लाख श्रद्धालुओं ने कामदगिरी मंदिर में दर्शन कर परिक्रमा लगाई। हजारों वाहनों के कारण हाईव पर जाम लग गया। देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं बेड़ी पुलिया से कालूपुर तक पांच किलोमीटर जाम में हजारों वाहन फंसे रहे।
रामघाट, गुप्तगोदावरी, सती अनुसुइया, हनुमानधारा व भगवान कामदनाथ के मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारों से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर दिन रात यात्रियों की भीड़ जुटी रही। प्रयागराज को जाने व आने वाली ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ता है। पहले चढ़ने व उतरने में धक्का मुक्की होती रहती है। यही हालत बस स्टैंड का रहता है। जहां बस के आते ही श्रद्धालु पहले चढ़ने के लिए टूट पड़ते हैं।