फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 360 सिलिंडरों की खेप आई और लेने पहुंचे पांच सौ उपभोक्ता

Wed, 15 Apr 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी-17-गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी के बीच प्रयागराज सड़क स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार को सिलिंडर वितरण के दौरान अव्यवस्था रही। सोमवार को वितरण बंद होने से मंगलवार को भीड़ बढ़ी, लेकिन एजेंसी पर 500 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए केवल 360 सिलिंडर ही उपलब्ध थे। इसके चलते कई लोगों को तीन से पांच घंटे तेज धूप में इंतजार करना पड़ा और वे बिना सिलिंडर लिए लौट गए।
विज्ञापन




लोग सुबह आठ बजे से ही कतार में थे। दोपहर 12 बजे तक भी कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिला। गर्मी और उमस से कई उपभोक्ता परेशान दिखे। कुछ ने आरोप लगाया कि जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दी जा रही थी। लंबे इंतजार और गर्मी से परेशान कई उपभोक्ता बिना सिलिंडर लिए लौट गए। उन्होंने कहा कि धूप में बीमार होने से बेहतर है कि कुछ दिन चूल्हे पर खाना बनाया जाए।



धूप में परेशान हो गए तो लौट आए



फोटो-14 सीकेटीपी 19-उमेश। संवाद



कर्वी नगर के उमेश ने बताया कि मंगलवार के लिए गैस लेने के लिए नंबर था। पहले सुबह से इंतजार किया, लेकिन लाइन इतनी लंबी लगी है कि बिना गैस लिए ही घर जा रहे हैं। धूप में बीमार होने से अच्छा खबर में लकड़ी चूल्हे का खाना खा ले। बुधवार को फिर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन




12 बजे तक नहीं आया नंबर



फोटो-14सीकेटीपी 20- धीरेंद्र कुमार। संवाद



एसडीएम कॉलोनी निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए खड़े हैं, लेकिन 12 बज गए हैं अभी तक नंबर नहीं आया है। पता नहीं आज सिलिंडर मिल पाएगा या नहीं। धूप इतनी तेज है कि लाइन में सिलिंडर रखकर छोड़ आए हैं।



बोले जिम्मेदार



सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए लगातार डिमांड जारी है। बुकिंग के आधार पर वितरण भी हो रहा है। इसके साथ सभी को दिया भी जा रहा है। - कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

फोटो 14 सीकेटीपी-17-गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के खड़े लोग। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी-17-गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के खड़े लोग। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी-17-गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें