फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी में गर्मी का कहर, 39 डिग्री तक पहुंचा पारा

Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी-10-दोपहर में धूप से बचाव के लिए कपड़े से सिर को ढ़ककर बाइक से जाती महिला। संवा
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। सोमवार की रात उसम और गर्मी के कारण लोगों को नींद नहीं आई, पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पाए।
विज्ञापन




सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, वह भी सिर और चेहरा ढककर। पैदल चलने वाले और बाइक सवार गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान दिखे। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



खाली पेट घर से न निकलें बाहर



चिकित्सक सुरेंद्र अग्रवाल ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खाली पेट घर से बाहर न निकलें और अधिक मसालेदार भोजन से बचें। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें और स्वच्छता का ध्यान रखें। हल्के व आरामदायक कपड़े पहनें। इन उपायों से गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन




पारा 42 डिग्री के पार जाने की संभावना



गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। पारा भी 42 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना है। यह स्थिति लोगों के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

फोटो 14 सीकेटीपी-10-दोपहर में धूप से बचाव के लिए कपड़े से सिर को ढ़ककर बाइक से जाती महिला। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें