फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का जबरन मकान गिराया

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली के पीछे स्थित जगदीशगंज मुहल्ले में दबंगों ने एक मकान गिरा दिया है। मकान मालकिन ने विरोध किया तो उसे और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे जगदीशगंज मुहल्ले में बुधवार दोपहर कुछ लोग संगीता पत्नी सिद्धगोपाल गुप्ता के मकान में तोड़ फोड़ करने लगे। महिला ने बताया कि जब वह शोर सुन कर बाहर आई तो उसने देखा कि पड़ोसी हरिनारायण पुत्र विंदा प्रसाद और उसके पुत्र कौशल, रामा, भरत व विरोची पुत्र राणा दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैश होकर उसका मकान गिरा रहे हैं। उसने जब मकान में तोड़फोड़ करने से मना किया तो हरिनारायण ने उसे पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी बीच कौशल ने उसके पुत्र संदीप को भी डंडा मारकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना देखकर जब भीड़ जुटने लगी तो आरोपी वहां से खिसकने लगे। भाग रहे दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया तो दोनों चाकू और कट्टा दिखाकर फरार हो गए। संगीता ने कोतवाल से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें