फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने की नियमित करने की मांग

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों को नियमित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कई बार शासन को इस संबंध में अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन विधानसभा का घेराव करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस से बारह साल से काम कर रहे कई संविदाकर्मियों की आयु सीमा समाप्त हो रही है लेकिन अभी भी उन्हें न्यूनतम वेतन ही मिलता है। इस कारण कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। यह भी बताया कि जल संस्थान के काफी पद खाली हो रहे हैं लेकिन अभी तक जल संस्थान में कोई नियुक्ति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर सचिव स्तर पर नगर विकास विभाग द्वारा नियमावली बनाई गई लेकिन उसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमित करने के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि अगर कोई कार्रवाई नही हुई तो संविदा कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें