चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के बीस लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि दी गई। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि प्रत्येक सेनानी को हर माह तीन हजार रुपए देने का सरकार ने निर्णय लिया है। इससे उनकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने बताया कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि तीन हजार रुपए प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाने के निर्णय के आधार पर आज तीन माह के नौ हजार रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले इसे तहसील दिवस पर दिए जाने की बात सोची गई थी पर बाद में सभी से व्यक्तिगत रूप से परिचय लेने की मंशा से अलग से कार्यक्रम रखा गया। यह सम्मान उन लोगों के लोकतंत्र की बहाली में योगदान पर दिया जा रहा है।
इस दौरान एडीएम केशवदास, लोकतंत्र सेनानी सुरेश दत्त, मोहन सिंह, ननकूराम, संतोष कुमार, रामपाल त्रिपाठी, रामस्वरूप सिंह, शिवशंकर द्विवेदी, रामप्रकाश द्विवेदी, काशी प्रसाद चौरसिया, राम प्रसाद, केशवप्रसाद, लाला सिंह, प्रेमनारायण गुप्ता, भागीरथी, रामचंद्र कोरी, रामजी मिश्रा, कृष्ण प्रसाद, भरतलाल, प्रेमनारायण और त्रियोगी नारायण के अलावा नायब तहसीलदार कर्वी रामगोपाल वर्मा मौजूद रहे।