फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जली नहीं, बिल पहुंचा पैंसठ हजार

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली मिल न मिले लेकिन बिल भरते जाओ की तर्ज पर बिना खंभे पर ट्रांसफामर रखे और घरों में कनेक्शन दिए बगैर ही बिजली का बिल भेजना शुरू कर दिया। मामला बालापुर माफी गांव का है जहां पर नवंबर में बिजली विभाग ने ग्रामीणों के यहां बिजली न जलाने के बाद भी 65 से सत्तर हजार का बिल भेज दिया। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है कि जेई सुनील कु मार राजपूत उनके गांव जाकर 10 हजार रुपए में पूरा बिल अदा कराने की बात कह रहे थे। इससे घबड़ाए ग्रामीणों ने तहसील दिवस के पर जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

बालापुर माफी सीतापुर निवासी पवन कुमार, भवानीदीन, बच्चा यादव, विजय कुमार साहू, बदिया, मुन्ना, सोहनलाल, जगदीश, रामभवन, धनंजय, धर्मेंद्र सिंह, लवकुश, हनुमान प्रसाद, चुनबाद ने बताया कि उनके गांव में 2009-10 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया था। उसी समय ग्रामीणों ने कनेक्शन कराया था लेकिन विभाग ने इनके घरों में बिजली नहीं लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि तभी से लेकर अब तक विभाग हर एक के यहां 65 हजार के बिल भेज चुका है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि क्षेत्र के अवर अभियंता गांव में गए थे उन्होंने कहा कि दस हजार दे दो और बिल अदा करा देंगे। इस मामले में विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी जांच आख्या के बाद इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता राजेंद्र राजपूत का कहना है कि बिल तो अधिशासी अभियंता के यहां से कनेक्शन होता है। उनके द्वारा दस हजार रुपए मांगने का कोई औचित्य ही नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें